मंडी में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज, फरवरी की गर्मी ने तोड़ा 17 वर्षों का रिकॉर्ड, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 20 Feb, 2023 07:00 AM

himachal top 10 news

हिमाचल प्रदेश में फरवरी महीने में पड़ गर्मी ने 17 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजदेवता माधोराय की शाही जलेब के साथ अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव-2023 का आगाज हो गया है। हिमोत्कर्ष परिषद के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में फरवरी महीने में पड़ गर्मी ने 17 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजदेवता माधोराय की शाही जलेब के साथ अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव-2023 का आगाज हो गया है। हिमोत्कर्ष परिषद के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वैष्णो देवी मंदिर की तरह मां चिंतपूर्णी का मंदिर को विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 0मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की है। कांगड़ा के देहरा में अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों वाले चिड़ियाघर और गोल्फ कोर्स स्थापित होंगे। हिमाचल में चल रहे सीमैंट विवाद को सुलझाने के लिए ट्रक ऑप्रेटर्ज की सोमवार को फिर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ बैठक होगी। भरमौर की ग्राम पंचायत खणी के चांगुइ गांव में सदियों पुराने मानव हड्डियों के ढेर मिले हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कर्ज को लेकर हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। नाली-केलांग मार्ग पर सोलंगनाला से अटल टनल मार्ग पर स्नो गैलरी के पास हिमस्खलन का सिलसिला लगातार जारी है। आनी विधानसभा क्षेत्र की दुराह पंचायत के कलोग-डवारच संपर्क सड़क पर एक कार दुर्घटना में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

फरवरी में ही तपने लगे हिमाचल के पहाड़, गर्मी ने तोड़ा 17 वर्षों का रिकॉर्ड
हिमाचल के पहाड़ इस बार फरवरी माह में ही तपने शुरू हो गए हैं। इसके चलते पड़ रही गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। फरवरी माह में पड़ रही गर्मी ने पिछले 17 वर्षों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। स्थिति यह है कि राजधानी शिमला सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर ही चल रहा है। इसके कारण प्रदेश में दिन के समय मौसम काफी ज्यादा गर्म रहने लगा है।

राजदेवता माधोराय की शाही जलेब के साथ अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव शुरू
राजदेवता माधोराय की शाही जलेब के साथ रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव-2023 का आगाज धूमधाम से हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद मेले का शुभारंभ करने के बहाने सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली बार मंडी शहर में पधारे। मुख्यमंत्री ने राजदेवता माधोराय के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद रियासतकाल से निकलने वाली इस शाही जलेब में शिरकत की।

वैष्णो देवी मंदिर की तरह विकसित होगा मां चिंतपूर्णी का मंदिर 
जम्मू-कश्मीर में सिर्फ मां वैष्णो देवी का मंदिर है और वह पूरे विश्व में मशहूर है लेकिन हिमाचल के चप्पे-चप्पे पर शक्तिपीठों का वास है। मां चिंतपूर्णी के मंदिर को मां वैष्णो देवी की तरह भव्य बनाया जाएगा। यह बात ऊना में आयोजित हिमोत्कर्ष परिषद के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। उन्होंने कहा कि हिंदूत्व के नारे लगाने वालों को काम करके दिखाया जाएगा कि मंदिरों का उत्थान होता कैसे है।

देव समाज को सरकार प्रदान करेगी एक करोड़ रुपए, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सर्व देवता सेवा समिति द्वारा संस्कृति सदन मंडी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि और वीरभूमि है। राज्य की देव संस्कृति की अपनी अलग पहचान है और लोगों की देवी-देवताओं में अटूट आस्था है। उन्होंने मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की। 

कांगड़ा के देहरा में स्थापित होंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के चिड़ियाघर व गोल्फ कोर्स
कांगड़ा के देहरा में अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों वाले चिड़ियाघर और गोल्फ कोर्स स्थापित होंगे। सरकार इस पर विचार कर रही है और जल्द ही इस पर फैसला भी ले सकती है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार कांगड़ा जिला के प्राचीन मंदिरों, बौद्ध मठों, गिरिजाघरों, जलाशयों, विश्व प्रसिद्ध बिलिंग पैराग्लाइडिंग स्थल, हिमाच्छदित धौलाधार पर्वतमालाओं और झीलों के लिए सुप्रसिद्ध हैं।

सीएम सुक्खू ने बुलाई बैठक, ट्रक ऑप्रेटर्ज ने स्थगित की महापंचायत
हिमाचल में चल रहे सीमैंट विवाद को सुलझाने के लिए ट्रक ऑप्रेटर्ज की सोमवार को फिर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ बैठक होगी। मुख्यमंत्री ने रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक होने वाले कांग्रेस के महाधिवेशन में जाने से पहले ट्रक ऑप्रेटर्ज की बैठक बुलाई है। बैठक में एक बार फिर से सरकार विवाद सुलझाने का प्रयास करेगी। इस बैठक में अडानी समूह के प्रतिनिधियों के भी भाग लेने की संभावना है। 

भरमौर : खणी पंचायत के चांगुइ गांव की गुफा में मिले मानव हड्डियों के ढेर
भरमौर की ग्राम पंचायत खणी के चांगुइ गांव में सदियों पुराने मानव हड्डियों के ढेर मिले हैं। भरमौर से 6 किलोमीटर चम्बा की तरफ सड़क किनारे ये मानव अवशेष एक छोटी सी गुफा में मिले हैं, जो देखने में बहुत ही पुराने प्रतीत हो रहे हैं। इस गांव के निवासियों का कहना है कि जब वे अपने खेतों में काम करते हैं तो अक्सर ऐसे ही अवशेष और कुछ हड्डियां उनके खेतों में भी निकलती हैं जो इंसानों की ही प्रतीत होती हैं। 

हिमाचल को कर्जे में डुबाे रही कांग्रेस सरकार : अनुराग ठाकुर
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेहाल हो गई है और पैसे का रोना रोकर आए दिन कर्ज लेकर प्रदेश को कर्ज में डुबोने का काम कर रही है। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद नादौन में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए नहीं मिला है, 2 महीने तक कर्मचारियों को ओपीएस भी नहीं मिला, उलटा कर्ज ले लिया है। 

अटल टनल-सोलंगनाला मार्ग पर फिर हुआ हिमस्खलन
मनाली-केलांग मार्ग पर सोलंगनाला से अटल टनल मार्ग पर स्नो गैलरी के पास 4 दिन से रोज हिमस्खलन हो रहा है, इससे सफर जोखिमभरा हो गया है। रविवार दोपहर को फिर से स्नो गैलरी के पास हिमस्खलन हुआ है। हर रोज हो रहे हिमस्खलन से लाहौल आने-जाने वाले राहगीरों सहित टनल की ओर जाने वाले पर्यटकों की दिक्कत बढ़ गई है। दोपहर को हुए हिमस्खलन से लगभग एक घंटा मार्ग बंद रहा।

आनी के कलोग-डवारच लिंक रोड पर खाई में गिरी कार, नाबालिग सहित 2 की मौत
आनी विधानसभा क्षेत्र की दुराह पंचायत के कलोग-डवारच संपर्क सड़क पर एक कार दुर्घटना में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई। कार कलोग से रामपुर की ओर जा रही थी कि इसी दौरान डवारच के समीप खोगवा में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 350 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना निरमंड से पुलिस दल और नित्थर अस्पताल से 108 एम्बुलैंस मौके पर पहुंची।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!