Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Sep, 2026 11:25 AM

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक 17 वर्षीय छात्र द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्र का शव घर में कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक 17 वर्षीय छात्र द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्र का शव घर में कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के कांगड़ा शहर से सटे एक गांव का है। घटना के समय छात्र की मां घर में भोजन तैयार कर रही थीं। इसी दौरान छात्र अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो मां और उसके भाई ने उसे आवाजें दीं। कोई जवाब न मिलने पर जब परिजनों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो छात्र फंदे पर लटका हुआ पाया गया। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें