सिरमौर में ED की बड़ी कार्रवाई: समय फार्मा इंडस्ट्री पर की छापेमारी, खंगाले महत्वपूर्ण रिकॉर्ड

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Sep, 2026 04:25 PM

the ed conducted a raid on samay pharmaceutical industry in sirmaur

प्रवर्तन निदेशालय ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में शुक्रवार सुबह छापेमारी की। रिपोर्ट के अनुसार, ईडी की टीम ने काला अंब में समय फार्मा इंडस्ट्री पर छापेमारी की और जांच शुरू की।

Sirmaur News : प्रवर्तन निदेशालय ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में शुक्रवार सुबह छापेमारी की। रिपोर्ट के अनुसार, ईडी की टीम ने काला अंब में समय फार्मा इंडस्ट्री पर छापेमारी की और जांच शुरू की। अधिकारी सुबह से ही इंडस्ट्री के परिसर में मौजूद हैं और कई तरह के दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ईडी का यह कार्रवाई योजनाबद्ध तरीके से की गई है। ईडी की टीम आज सुबह उद्योग परिसर में पहुंची और जांच शुरू कर दी। छापेमारी के दौरान, अधिकारियों ने कथित तौर पर वित्तीय लेन-देन, कंपनी से संबंधित दस्तावेज़ों, खातों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच की। सूत्रों के अनुसार, ईडी की जांच का दायरा हिमाचल प्रदेश तक सीमित नहीं है, कंपनी से जुड़े अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित उसका मुख्य कार्यालय भी शामिल है। हालांकि, कार्रवाई के कारणों एवं जांच के निष्कर्षों के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी तक आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है। इस बीच, इस कार्रवाई को कथित कर चोरी और हवाला मामलों से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईडी की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि एजेंसी किन वित्तीय अनियमितताओं या लेन-देन की जांच कर रही है। जैसे ही ईडी की कार्रवाई की जानकारी लोगों को मिली तो सिरमौर के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी लोग सकते में आ गए। काला अंब में बड़ी संख्या में फार्मास्युटिकल और अन्य औद्योगिक इकाइयां हैं।

नतीजतन, केंद्रीय जांच एजेंसी की इस कार्रवाई को उद्योग जगत गंभीरता से देख रहा है। इस संबंध में, सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां आमतौर पर अपनी कार्रवाई गोपनीय रखती हैं। इसलिए, कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।' फिलहाल, ईडी की टीम औद्योगिक परिसर में दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कौन से दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की गई है और किस तरह की जांच की जा चुकी है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!