हिमाचल को कर्जे में डुबाे रही कांग्रेस सरकार : अनुराग ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 19 Feb, 2023 07:22 PM

union minister anurag thakur target on congress

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेहाल हो गई है और पैसे का रोना रोकर आए दिन कर्ज लेकर प्रदेश को कर्ज में डुबोने का काम कर रही है। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद नादौन में...

नादौन (जैन): हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेहाल हो गई है और पैसे का रोना रोकर आए दिन कर्ज लेकर प्रदेश को कर्ज में डुबोने का काम कर रही है। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद नादौन में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए नहीं मिला है, 2 महीने तक कर्मचारियों को ओपीएस भी नहीं मिला, उलटा कर्ज ले लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की बेहाली नजर आनी शुरू हो गई है। केंद्र ने जब अपने टैक्सों में कमी की तो प्रदेश सरकार ने डीजल 3 रुपए और सरसों का तेल 9 रुपए प्रति लीटर बढ़ाकर जनता पर बोझ डाल दिया है। सीमैंट के किराए को लेकर बिलासपुर व सोलन में सड़कों पर आए ट्रांसपोर्ट्स को कुछ नहीं दिया, उलटा काम-धंधे भी बंद करवा दिए। ऐसी बेहाल सरकार हिमाचल में कभी नहीं देखी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नादौन में केंद्रीय विद्यालय का निर्माणाधीन भवन भी शीघ्र ही समर्पित होगा और 11वीं की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। इस बारे डीसी हमीरपुर से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है और स्कूल प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए हैं। 

बैठक में पारित किए 5 प्रस्ताव
गीता भवन नादौन में आयोजित भाजपा मंडल नादौन की कार्यसमिति की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, भाजपा मंडलाध्यक्ष हरदयाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुम सिंह बैंस, विजय अतुल, आशु, तानू राम, पवन शर्मा, नरदीप बिकू, अजमेर वर्मा, सुनील शर्मा, नगर पंचायत के अध्यक्ष तरुण कपिल, भाजपा सरकार के अध्यक्ष राजकुमार सोंधी, राजिंद्र सिंह राणा आदि ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के 2 महीने के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए सर्वसम्मति से 5 प्रस्ताव पारित किए गए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!