Shimla News: बीएड के 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिले का एक और मौका, HPU ने 30 जून तक बढ़ाई आवेदन की तारीख

Edited By Vijay, Updated: 19 Jun, 2026 10:29 PM

himachal pradesh university shimla

शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से एक राहत भरी खबर है। एचपीयू के टीचर्स एजुकेशन विभाग ने 4 वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स यानी इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम (आईटैप) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की...

शिमला (अभिषेक): शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से एक राहत भरी खबर है। एचपीयू के टीचर्स एजुकेशन विभाग ने 4 वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स यानी इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम (आईटैप) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जो छात्र किसी कारणवश पहले आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब 30 जून तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा इससे पूर्व आवेदन के लिए 20 जून तक का समय दिया गया था।

एचपीयू के टीचर्स एजुकेशन विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप सिंह कटोच ने इस दाखिला प्रक्रिया को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस 4 वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स में छात्रों को प्रवेश सीधे तौर पर नहीं, बल्कि नैशनल टैस्टिंग एजैंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित होने वाले नैशनल कॉमन एंट्रैंस टैस्ट (एनसीईटी) की मैरिट के आधार पर ही मिलेगा।

प्रो. कटोच ने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न स्ट्रीम्स के तहत इस इंटीग्रेटिड कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से बीए-बीएड (मिडल), बीए-बीएड (सैकेंडरी), बीएससी-बीएड (मिडल), बीएससी-बीएड (सैकेंडरी) तथा बीकॉम-बीएड (सैकेंडरी) कोर्सिज शामिल हैं। छात्रों की सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा प्रत्येक कोर्स में 50-50 सीटें निर्धारित की गई हैं।

आवेदन प्रक्रिया के शुल्क को लेकर भी विभाग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1200 रुपए चुकाने होंगे। सभी उम्मीदवारों को आवेदन के समय इस फीस का भुगतान अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!