Shimla में आयोजित इंटरनैशनल प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत व 4 देशों के पेशेवर बॉक्सरों के बीच होंगे मुकाबले

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Jun, 2026 07:24 PM

shimla championship

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान में मंगलवार को इंटरनैशनल प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित होगी।

शिमला (अभिषेक): पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान में मंगलवार को इंटरनैशनल प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसमें भारत व विदेशों के बॉक्सरों के बीच मुकाबले होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। इंटरनैशनल प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप की पूर्व संध्या पर सोमवार को रिज पर बनाए गए बॉक्सिंग रिंग भारत व विदेशी बॉक्सरों के बीच फेस ऑफ भी हुआ। प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत के बॉक्सरों का थाईलैंड, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका और ताजिकिस्तान के पेशेवर बॉक्सरों के खिलाफ विभिन्न भार वर्गों में मुकाबला होगा। चैंपियनशिप के मुकाबले शाम 5 बजे से शुरू होंगे।

लाइट वेट वर्ग में भारत की विनाक्षी का मुकाबला थाईलैंड की सासिथोर्न से होगा। मिडल वेट वर्ग में भारत के दीपक कटोच का सामना उज्बेकिस्तान के ओजदोबेक से होगा। सुपर बैंटम वेट वर्ग में भारत की पूनम श्रीलंका की लोगानाथन काजिन्थिनी के खिलाफ रिंग में उतरेंगी। इसके अलावा लाइट वेट वर्ग में भारत के जितेंद्र का मुकाबला श्रीलंका के मुराजुदीन से होगा। सुपर वैल्टर वेट वर्ग में भारत के अमन और ताजिकिस्तान के फैजल के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। आयोजकों के अनुसार इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में पेशेवर बॉक्सिंग को बढ़ावा देना तथा स्थानीय खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले देखने का अवसर प्रदान करना है।

कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन किए जाएंगे अर्पित
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर उनके छाया चित्र पर पार्टी नेताओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, नगर निगमों के सभी कांग्रेस पार्षदों सहित अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने को कहा है। विनय कुमार ने कांग्रेस पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की याद में कार्यक्रम करने को कहा है। इसके अलावा शिमला में कई स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!