Shimla: अब घर बैठे कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन, ये App बनेगी जरिया

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jun, 2026 08:05 PM

shimla scholarship application

अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करना अब और आसान हो गया है।

शिमला (ब्यूरो): अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करना अब और आसान हो गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार ने नैशनल ई-गवर्नैंस डिवीजन के सहयोग से सेतू (स्कॉलरशिप फॉर एजुकेशनल ट्रांसफॉर्मेशन एंड अपलिफ्टमैंट) नामक नई डिजिटल छात्रवृत्ति प्रणाली शुरू की है।

हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इसे सेतू और उमंग पोर्टल से जोड़ा गया है, जिससे विद्यार्थी प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए एक ही मंच पर आवेदन कर सकेंगे। इस व्यवस्था से पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शी और सुगम तरीके से मिल सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!