शिमला में बड़ा हादसा: खाई में गिरा ट्रक,  30 वर्षीय युवक की मौत...18 लोग घायल

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Jun, 2026 10:50 AM

truck falls into gorge in shimla 30 year old man dies

Shimla Road Accident : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में ठियोग के पास सोमवार को एक ट्रक के खाई में गिर जाने से उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Shimla Road Accident : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में ठियोग के पास सोमवार को एक ट्रक के खाई में गिर जाने से उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया मृतक की पहचान नीटू (30), पुत्र पप्पू निवासी सालनपुर के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 3:40 बजे जैस गांव के पास हुई, जब चंडीगढ़ से कोटखाई जा रहा एक ट्रक चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण खाई में गिर गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद ठियोग से पुलिस की एक टीम जिला प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मामला दर्ज

वहीं, घायलों को तुरंत इलाज के लिए ठियोग के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें बेहतर उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!