Shimla News: BCA फोर्थ सैमेस्टर के साथ MA हिंदी और अर्थशास्त्र की प्रवेश परीक्षाओं का रिजल्ट जारी, विद्यार्थी ऐसे करें चैक

Edited By Vijay, Updated: 24 Jun, 2026 07:12 PM

hpu declare the result of bca fourth semester

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने बीसीए चौथे सैमेस्टर की परीक्षाओं के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। ये परीक्षाएं इसी साल अप्रैल और मई महीने में आयोजित की गई थीं।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने बीसीए चौथे सैमेस्टर की परीक्षाओं के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। ये परीक्षाएं इसी साल अप्रैल और मई महीने में आयोजित की गई थीं। परीक्षा परिणामों के आंकड़ों की बात करें तो बीसीए चौथे सैमेस्टर (सीबीसीएस) रैगुलर बैच फ्रैश की परीक्षा में कुल 2651 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1668 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इसके साथ ही, बीसीए चौथे सैमेस्टर (सीबीसीएस) रैगुलर बैच री-अपीयर की परीक्षा में 490 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 263 विद्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि सभी संबंधित विद्यार्थी अपनी लॉगइन आईडी के माध्यम से पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

एमए अर्थशास्त्र और एमए हिंदी की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित
विश्वविद्यालय से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट के तहत एचपीयू ने एमए अर्थशास्त्र और एमए हिंदी की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। बता दें कि एमए अर्थशास्त्र की प्रवेश परीक्षा बीते 11 जून को आयोजित की गई थी, जिसके नतीजे अब छात्र चैक कर सकते हैं।

एमएड परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू
इसके अलावा, विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमएड के छात्रों के लिए भी महत्वपूर्ण शैड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एमएड द्वितीय व तृतीय सैमेस्टर रैगुलर और री-अपीयर की परीक्षाएं आगामी जुलाई माह में शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी आगामी 3 जुलाई तक बिना किसी विलंब शुल्क के अपने परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। तय तारीख के बाद फॉर्म भरने वाले छात्रों से विश्वविद्यालय के नियमों के तहत तय विलंब शुल्क वसूला जाएगा।

पीएचडी काऊंसलिंग की तारीखें भी जारी
इसके साथ ही, विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस विभाग ने उच्च शिक्षा से जुड़ा एक अहम फैसला लेते हुए पीएचडी में प्रवेश के लिए काऊंसलिंग की तिथि तय कर दी है। कम्प्यूटर साइंस विभाग में पीएचडी दाखिले के लिए काऊंसलिंग आगामी 1 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!