Shimla: कोर्ट परिसर में चौकीदार का शव मिलने से सनसनी

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Jun, 2026 04:34 PM

shimla watchman

जिला के चौपाल उपमंडल में स्थित जेएमएफसी कार्यालय के भीतर एक चौकीदार मृत अवस्था में पाया गया। जानकारी के अनुसार चौपाल पुलिस को जेएमएफसी कार्यालय से सूचना मिली कि वहां तैनात चौकीदार कोई जवाब नहीं दे रहा है और कार्यालय के मुख्य गेट पर अंदर से ताला लटका...

शिमला (संतोष): जिला के चौपाल उपमंडल में स्थित जेएमएफसी कार्यालय के भीतर एक चौकीदार मृत अवस्था में पाया गया। जानकारी के अनुसार चौपाल पुलिस को जेएमएफसी कार्यालय से सूचना मिली कि वहां तैनात चौकीदार कोई जवाब नहीं दे रहा है और कार्यालय के मुख्य गेट पर अंदर से ताला लटका हुआ है। सूचना मिलते ही चौपाल पुलिस थाना की एक टीम मौके पर पहुंची और जब पुलिस टीम अंदर दाखिल हुई तो वहां तैनात चौकीदार स्टैनो के कमरे में बेसुध पड़ा हुआ था, जिसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान दीपक उर्फ मट्ठु (45) पुत्र प्रेमचंद निवासी स्लाटर हाऊस कृष्णानगर शिमला के रूप में हुई है, जो वर्तमान में चौपाल कोर्ट में बतौर चौकीदार कार्यरत था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!