Hamirpur: धर्मशाला में IPL मुकाबलों ने हिमाचल की अर्थव्यवस्था को दी नई रफ्तार : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 27 May, 2026 05:51 PM

hamirpur himachal ipl economy speed

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में आयोजित आईपीएल 2026 के मुकाबलों ने हिमाचल प्रदेश विशेषकर धर्मशाला, कांगड़ा, मैक्लोडगंज, पालमपुर और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा प्रोत्साहन दिया है।

हमीरपुर (राजीव): सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में आयोजित आईपीएल 2026 के मुकाबलों ने हिमाचल प्रदेश विशेषकर धर्मशाला, कांगड़ा, मैक्लोडगंज, पालमपुर और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा प्रोत्साहन दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने छोटे पहाड़ी राज्य हिमाचल में क्रिकेट को नई पहचान देने के साथ-साथ खेल पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्हाेंने आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल और बीसीसीआई का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश को इस बार चार मैचों का आयोजन करने का सुअवसर मिला।

देश के कोने-कोने व हिमाचल के हर हिस्से से आए लोगों ने इन मैचों का लुत्फ उठाया। ऐसे आयोजन न सिर्फ हिमाचल की आर्थिकी को बल देते हैं अपितु हिमाचली संस्कृति के प्रचार-प्रसार को भी बढ़ावा देते हैं। मैं इन मैचों के सफल आयोजन के लिए बीसीसीआई व एचपीसीए के अधिकारियों को भी बधाई देता हूं व सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार प्रकट करता हूं।

आईपीएल मुकाबलों के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य सभी वैधानिक एवं प्रशासनिक संस्थाओं की सराहना करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि सभी एजैंसियों ने अत्यंत कुशलता, समन्वय और स्मार्ट प्रबंधन के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में आयोजित मुकाबलों के कारण होटल, होम-स्टे, टैक्सी, रैस्टोरैंट, स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प, परिवहन और पर्यटन क्षेत्र में करोड़ों रुपए का आर्थिक कारोबार हुआ।

उन्होंने कहा कि एचपीसीए स्टेडियम विश्व के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में गिना जाता है और आज धर्मशाला देश-विदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रमुख स्पोर्ट्स टूरिज्म डैस्टीनेशन बन चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले महीने में प्रस्तावित भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय मुकाबला भी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को और मजबूती देगा तथा पर्यटन और व्यापार गतिविधियों को नया विस्तार मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!