हाल-ए -हिमाचल : बदलने वाला है कांग्रेस का निज़ाम

Edited By kirti, Updated: 10 Nov, 2018 11:10 AM

hal e himachal the changeover is the nizam of congress

हिमाचल कांग्रेस का निज़ाम जल्द बदलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू भले ही संगठन में किसी फेरबदल से इंकार कर रहे हों,लेकिन   हकीकत यही है कि खुद उनकी कुर्सी  बदलने वाली है। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक  हाईकमान ने सब कुछ तय कर लिया है। जो मोहलत अभी...

शिमला (संकुश) :हिमाचल कांग्रेस का निज़ाम जल्द बदलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू भले ही संगठन में किसी फेरबदल से इंकार कर रहे हों,लेकिन   हकीकत यही है कि खुद उनकी कुर्सी  बदलने वाली है। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक  हाईकमान ने सब कुछ तय कर लिया है। जो मोहलत अभी सुक्खू को मिली है वह राज्यों के विधानसभा चुनावों के चलते है।राज्यों के चुनाव समाप्त होते ही हिमाचल कांग्रेस को संभवत: नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
PunjabKesari
हां इस बीच सुक्खू कोई नया तार भिड़ा दें तो अलग बात है। यह तय है कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस नए अध्यक्ष के साथ जाएगी। दरअसल हाईकमान सुक्खू को बनाए रखने के मूड में था। लेकिन वीरभद्र सिंह लम्बे अरसे से सुक्खू के खिलाफ अभियान चलाए हुए थे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हाईकमान ने इसे नजरअंदाज किया। लेकिन अब वह भी कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहती।

ऐसे में वीरभद्र सिंह के प्रयास रंग लाए हैं। हाईकमान ने पार्टी को एकजुटता से चुनाव मैदान में उतारने के लिए यह फैसला लिया है। हालांकि हाईकमान ने इस मामले में वीरभद्र सिंह की पसंद  का आदमी तैनात करने से भी परहेज किया है। यानी सुक्खू तो हटेंगे। लेकिन वीरभद्र सिंह के किसी  ब्रांडेड आदमी को अध्यक्ष पद नहीं मिलेगा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के महासचिव और चीफ स्पोक्समैन रहे  कुलदीप राठौर को इस पद के लिए तय किया गया है। खास बात यह है कि उनके नाम पर वीरभद्र सिंह ने भी सहमति दें दी है। वैसे सर्वविदित है कि वीरभद्र सिंह और राठौर में छतीस का आंकड़ा रहा है।

हालांकि राठौर ने कभी वीरभद्र सिंह के खिलाफ कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन वीरभद्र सिंह कई बार उनको लेकर टीका टिपण्णी करते रहे हैं। खैर नए समीकरणों में यह बात अब इतिहास हो गई है। वैसे भी सियासत में कोई स्थायी दुश्मन और दोस्त नहीं होता। यह भी हो सकता है कि वीरभद्र सिंह की नीति यह रही हो कि  फिलहाल सुक्खू को हटाओ बाकी बाद में देखेंगे। जो भी हो इस सारी प्रक्रिया में कुलदीप राठौर की लाटरी खुली है। वैसे आशा कुमारी का नाम भी विचार में था। लेकिन उनका कद कांग्रेस वर्किंग कमेटी और पंजाब प्रभारी होने के नाते अब कहीं बड़ा है। सुधीर शर्मा को भी जम्मू कश्मीर का प्रभारी और कांग्रेस का राष्ट्रिय महासचिव बनाया गया है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!