Una News: नीट पेपर लीक मामले पर युवा कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

Edited By Vijay, Updated: 24 Jul, 2026 07:58 PM

youth congress burned effigy of pm demand resign from union education minister

नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को हरोली युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत राय की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में युवा...

हरोली (दत्ता): नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को हरोली युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत राय की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्त्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका। जिला अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि लाखों विद्यार्थी वर्षों तक कठिन मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस पूरे मामले में जवाबदेही तय करने में विफल रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय सरकार मामले को दबाने का प्रयास कर रही है जिसे युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

प्रशांत राय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों की आवाज को बुलंद करने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई मारपीट दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रशांत राय ने बताया कि छात्रों के समर्थन में जिला ऊना से युवा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हो रहा है, जो आंदोलन में शामिल होकर छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करेगा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, नितिश, शुभम जोशी, अंकुश, मनदीप, सतविंद्र सिंह, निशांत, अभिषेक शर्मा, कनिष्क जसवाल, अमन ठाकुर, साहिल, हरदीप मान व अंकु सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!