सुक्खू कैबिनेट की बैठक आज, खाली पद भरने एवं विभागीय प्रस्तावों को लग सकती है मुहर

Edited By Vijay, Updated: 02 Mar, 2023 11:56 PM

cabinet meeting today

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की चौथी मंत्रिमंडल बैठक शुक्रवार को प्रदेश सचिवालय में होगी। बैठक में शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागों में खाली पदों को भरने के अलावा अन्य विभागीय प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की चौथी मंत्रिमंडल बैठक शुक्रवार को प्रदेश सचिवालय में होगी। बैठक में शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागों में खाली पदों को भरने के अलावा अन्य विभागीय प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सरकार अब तक एनटीटी भर्ती प्रक्रिया को शुरू नहीं कर पाई है, जिसको लेकर अभी निर्णय लिया जाना है। पूर्व भाजपा सरकार की तरफ से अंतिम वर्ष में खोले गए 380 से अधिक शिक्षण संस्थानों का विषय भी चर्चा के लिए आ सकता है। ऐसे में शिक्षकों की कमी और ढांचागत सुविधाओं के अभाव में चल रहे स्कूलों को बंद किया जा सकता है। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मंत्रिमंडल बैठक का आयोजित होना एक सामान्य प्रक्रिया है। इससे पहले गत 1 मार्च को हुई मंत्रिमंडल बैठक में 38 विषयों को चर्चा के लिए लाया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार को कई अन्य विषयों पर निर्णय लेना है, जिन पर अभी चर्चा नहीं हो पाई है। ऐसे विषयों पर 3 मार्च को होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा वह जनता से निरंतर संवाद के लिए समय निकाल रहे हैं, ताकि उनकी समस्याओं का निवारण किया जा सके।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!