Himachal : जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्टसमैन (सिविल) के भरे जाएंगे 7 पद, इस दिन तक करवाएं पंजीकरण

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Sep, 2026 12:03 PM

7 posts of junior draftsman civil to be filled in the jal shakti department

जिला रोजगार अधिकारी चम्बा, जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जूनियर ड्राफ्टसमैन (सिविल) के 7 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

Chamba News : जिला रोजगार अधिकारी चम्बा, जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जूनियर ड्राफ्टसमैन (सिविल) के 7 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 3, सामान्य ईडब्ल्यूएस का 1, सामान्य आईआरडीपी का 1, अनुसूचित जाति का 1 तथा अनुसूचित जाति बीपीएल का 1 पद शामिल है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त पदों एवं श्रेणियों के पात्र अभ्यार्थी, जिन्होंने अभी तक अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अथवा अद्यतन नहीं करवाया है, वे 17 सितम्बर, 2026 तक अपना पंजीकरण/अद्यतन सुनिश्चित करें। अभ्यार्थियों का रोजगार पंजीकरण एवं वैधता वर्तमान तिथि तक अद्यतन होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी संबंधित रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!