हिमाचल में 228 पदों की भर्ती प्रकिया शुरू, स्वास्थ्य विभाग ने लोक सेवा आयोग को भेजा प्रस्ताव

Edited By Vijay, Updated: 17 Sep, 2026 04:47 PM

recruitment started for 228 posts health department sent proposal to hppsc

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी को दूर करने के लिए सुक्खू सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी को दूर करने के लिए सुक्खू सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य में 228 चिकित्सा अधिकारियों (जनरल विंग) की भर्ती प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है।

लोक सेवा आयोग करेगा पारदर्शी भर्ती
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन 228 पदों में 70 बैकलॉग पद और 158 नए पद शामिल हैं। इस भर्ती से न केवल मौजूदा रिक्तियों को भरा जा सकेगा, बल्कि भविष्य की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। इन पदों पर पूरी तरह पारदर्शी तरीके से भर्ती सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को औपचारिक प्रस्ताव भेज दिया है। इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के तहत गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में सहायक प्रोफैसर (सुपर स्पैशलिटी) के एक पद को भी पदोन्नति के माध्यम से भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसी महीने 194 डॉक्टरों को दी गई तैनाती
प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने इसी महीने 194 नए चिकित्सकों की नियुक्ति भी की है, जिनमें 118 विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। अपनी स्नातकोत्तर और सीनियर रेजिडेंसी पूरी कर चुके इन डॉक्टरों को प्रदेश के नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, क्षेत्रीय/जोनल अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में तैनात किया गया है, ताकि मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सके।

घर-द्वार पर उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं देना सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम
इन नई भर्तियों और नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य आम जनता को उनके घर-द्वार के निकट सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। इस फैसले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेशवासियों को उनके घर-द्वार के निकट उत्कृष्ट और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि 228 नए चिकित्सा अधिकारियों की इस भर्ती प्रक्रिया से राज्य की स्वास्थ्य अधोसंरचना को और अधिक मजबूती मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!