Una News: पहले 3 लड़कों ने रुकवाई बस, फिर पीछे से आकर दूसरे बस ड्राइवर ने कर दिया दराट से हमला

Edited By Vijay, Updated: 26 Jun, 2026 05:33 PM

attack on bus driver

ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मानूवाल में एक निजी बस चालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में बस चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

टाहलीवाल (गौतम): ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मानूवाल में एक निजी बस चालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में बस चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार पीड़ित चालक दयाशंकर निवासी बाथू 25 जून की देर शाम अपनी प्राइवेट बस चलाकर ले जा रहा था। जब वह मानूवाल (नंगल खुर्द) पैट्रोल पंप के पास पहुंचा, तो सड़क पर खड़े 3 लड़कों ने इशारा करके उसकी बस को रुकवाया। इसके बाद लड़कों ने उसे जबरन बस से नीचे उतार लिया। पीड़ित के अनुसार वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही एक अन्य निजी बस के ड्राइवर रोहित राणा निवासी सलोह ने पीछे से आकर उसके सिर पर दराट से हमला कर दिया। इस हमले में दयाशंकर को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस द्वारा की गई अब तक की प्रारंभिक जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि इस झगड़े के पीछे का मुख्य कारण निजी बसों की समयसारिणी का विवाद है। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित दयाशंकर का मेडिकल करवाया और उसके बयानों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ऊना जिले के एसपी सचिन हिरेमठ ने इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!