Edited By Kuldeep, Updated: 17 Sep, 2026 10:09 PM

हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव कैलुआ बाथू की बेटी शालिनी पुत्री सूबेदार संतोष सिंह का चयन प्रतिष्ठित एयर इंडिया में एयर होस्टैस के पद पर होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
टाहलीवाल (गौतम): हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव कैलुआ बाथू की बेटी शालिनी पुत्री सूबेदार संतोष सिंह का चयन प्रतिष्ठित एयर इंडिया में एयर होस्टैस के पद पर होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। पंचायत प्रतिनिधियों व गांववासियों द्वारा शालिनी को सम्मानित किया गया। शालिनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कड़ी मेहनत को दिया है। बेटी की उपलब्धि पर सूबेदार संतोष सिंह और उनके परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पंचायत प्रधान बाथू मीना देवी व बीडीसी स्नेहलता सहित गांववासियों ने कहा कि शालिनी ने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे गांव कैलुआ और बाथू क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डाक्टर हरवंश सैनी ने कहा कि उसकी यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगी।