Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Sep, 2026 12:43 PM

ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडूही के पास दिलवां में बुधवार को कार और स्कूटी की जोरदार टक्कर में स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 56 वर्षीय केवल कृष्ण पुत्र रत्न चंद, निवासी पंजोड़ा, पंचायत चौकी मनियार के रूप में हुई है। वह पेशे से...
Una News : ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडूही के पास दिलवां में बुधवार को कार और स्कूटी की जोरदार टक्कर में स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 56 वर्षीय केवल कृष्ण पुत्र रत्न चंद, निवासी पंजोड़ा, पंचायत चौकी मनियार के रूप में हुई है। वह पेशे से मिस्त्री था।
जानकारी के अनुसार, केवल कृष्ण बुधवार को दिलवां में एक दुकान से फर्नीचर का सामान लेने के लिए स्कूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह दुकान के पास पहुंचा, उसी दौरान अंब की ओर से आ रही एक कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि केवल कृष्ण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
क्षेत्र में शोक की लहर
बताया जा रहा है कि कार चालक ने घायल केवल कृष्ण को अपनी कार में ही धुसाड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र की ओर से हादसे की सूचना अंब पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि हादसे के संबंध में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें