Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Sep, 2026 02:31 PM

Una News : न्यायिक मैजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-3 अम्ब के आदेश पर पुलिस थाना अम्ब में जमीन से संबंधित कथित धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता महिला ने...
Una News : न्यायिक मैजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-3 अम्ब के आदेश पर पुलिस थाना अम्ब में जमीन से संबंधित कथित धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति के साथ संबंध ठीक नहीं हैं और वह लंबे समय से लापता हैं।
शिकायत के अनुसार अदालत ने वर्ष 2015 में उनके पक्ष में 10,000 रुपए मासिक भरण-पोषण तथा 3,000 रुपए मासिक किराए का आदेश दिया था, जिसकी राशि बकाया होने का भी दावा किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 1 नवम्बर, 2021 को आरोपियों ने मिलीभगत कर एक कथित गिफ्ट डीड तैयार करवाई और उसे 2 नवम्बर, 2021 को पंजीकृत करवाया। उसके बाद राजस्व रिकॉर्ड में म्यूटेशन भी दर्ज किए जाने का आरोप है।
शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि संबंधित भूमि पर उसके अधिकारों को प्रभावित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई तथा दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड में कथित हेरफेर किया गया। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि अदालत के आदेश के आधार पर थाना अम्ब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें