ऊना में बंदरों का खौफ, 3 महिलाओं पर किया हमला; स्कूल जाने से डर रहे बच्चे

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Sep, 2026 01:43 PM

monkey menace in una three women attacked

Una News : गांव संघनेई में बंदरों के बढ़ते खौफ ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। दो दिन पहले बंदरों ने 3 महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया था। बंदरों के हमले में गांव की बनिता देवी पत्नी हरदीप सिंह, रक्षा देवी पत्नी नाथू राम निवासी वार्ड नंबर 3 तथा...

Una News : गांव संघनेई में बंदरों के बढ़ते खौफ ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। दो दिन पहले बंदरों ने 3 महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया था। बंदरों के हमले में गांव की बनिता देवी पत्नी हरदीप सिंह, रक्षा देवी पत्नी नाथू राम निवासी वार्ड नंबर 3 तथा रोशनी देवी पत्नी रोशन लालनिवासी वार्ड नंबर-6 घायल हुई हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सबसे अधिक चिंता स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि रास्तों में बंदरों के झुंड देखकर बच्चे सहम जाते हैं और अभिभावकों को भी उन्हें अकेले स्कूल भेजने में डर महसूस हो रहा है। गांववासियों का कहना है कि यदि समय रहते बंदरों को पकड़ने अथवा उन्हें गांव की आबादी से दूर करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी दिन कोई गंभीर हादसा हो सकता है। पंचायत प्रधान करतार सिंह ने बताया कि बंदरों के बढ़ते खौफ को लेकर वन विभाग को भी अवगत करवाया गया था। वन विभाग के बीट गार्ड और वन मित्र ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण भी किया, लेकिन निरीक्षण के बाद समस्या के समाधान की दिशा में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है।

डीसी से उठाई वन विभाग को निर्देश जारी करने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि जब बंदरों के हमले में गाय की तीन महिलाएं घायल हो चुकी हैं और स्कूली बच्चों समेत पूरा गांव भय का माहौल में है। पंचायत प्रधान ने कहा कि वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा स्थिति का जायजा लिए जाने के बावजूद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ना चिंता का विषय है। उन्होंने डीसी ऊना तातिनलाल से मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग को आवश्यक एवं कड़े निर्देश जारी करने की मांग की है। प्रधान ने कहा कि गांव में बंदरों के खौफ से ग्रामीणों को जल्द राहत दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। तीन महिलाओं के घायल होने के बाद अब यह केवल परेशानी का मामला नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बन चुका है। केवल मौके का निरीक्षण कर लौट जाना पर्याप्त नहीं है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार क्यों कर रहा है? वन विभाग के आरओ भरवाई पूर्ण बंद ने कहा कि अभी तक विभाग द्वारा बंदर पकड़ने को लेकर अभी किसी एवैसी को टेंडर नहीं हुआ है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!