Edited By Kuldeep, Updated: 15 Oct, 2026 10:27 PM

पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए विंग, पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने गत दिन छोटी नागनी माता मंदिर बस स्टॉप, कंडवाल एनएच-154 के पास कार्रवाई करते हुए 32.57 ग्राम चिट्टा बरामद करने के बाद मौके पर 2...
नूरपुर (राकेश): पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए विंग, पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने गत दिन छोटी नागनी माता मंदिर बस स्टॉप, कंडवाल एनएच-154 के पास कार्रवाई करते हुए 32.57 ग्राम चिट्टा बरामद करने के बाद मौके पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। एडीशनल एसपी नूरपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिन सीआईए विंग नूरपुर की टीम गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। गुप्त सूचना के आधार पर 2 व्यक्ति नागनी माता मंदिर बस स्टॉप, कंडवाल के पास चिट्टे की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नागनी माता मंदिर बस स्टॉप, कंडवाल के पास 2 संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान राकेश ठाकुर एवं विकास के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी राकेश ठाकुर से 32.57 ग्राम चिट्टा पाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश ठाकुर पुत्र वीर सिंह निवासी गांव खनोड़, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, हाल निवासी गांव दाड़नू, डाकघर श्यामनगर, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा, उम्र 36 वर्ष तथा विकास पुत्र विपन निवासी गांव बड़ोल, डाकघर एवं तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।