हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों को मिले 84 नए ऑप्रेशन थिएटर असिस्टैंट, 15 दिन में करनी होगी ज्वाइनिंग

Edited By Vijay, Updated: 14 Oct, 2026 04:24 PM

operation theatre assistant

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय शिमला ने राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के लिए 84 ऑप्रेशन थिएटर असिस्टैंट (ओटीए) के पदों पर...

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय शिमला ने राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के लिए 84 ऑप्रेशन थिएटर असिस्टैंट (ओटीए) के पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इन नियुक्तियों से प्रदेश के बड़े अस्पतालों में तकनीकी स्टाफ की लंबे समय से चल रही कमी दूर होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

राज्य चयन आयोग की सिफारिश पर हुई नियुक्तियां
विभागीय जानकारी के अनुसार इन पदों (पोस्ट कोड-26008) पर नियुक्तियां हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर की सिफारिशों और विभागीय संवीक्षा व चयन समिति की संस्तुति के आधार पर की गई हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निदेशालय ने कुल 84 पात्र उम्मीदवारों को जॉब ट्रेनीके रूप में नियुक्ति प्रदान की है।

18,000 रुपए मिलेगा मासिक मानदेय, 15 दिन का अल्टीमेटम
आदेशों के अनुसार इन सभी चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती 1 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। इस दौरान उन्हें 18,000 रुपए प्रति माह का निश्चित मानदेय प्रदान किया जाएगा। निदेशालय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे नियुक्ति आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर अपने निर्धारित पदस्थापना स्थल पर अनिवार्य रूप से अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

प्रदेश के इन 6 बड़े मेडिकल कॉलेजों में मिली तैनाती
चिकित्सा शिक्षा निदेशालय द्वारा इन 84 ऑप्रेशन थिएटर असिस्टैंट को प्रदेश के प्रमुख और प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में तैनात किया गया है। इनमें आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा), डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज (नाहन), पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (चम्बा), श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज (नेरचौक, मंडी) और डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज (हमीरपुर) शामिल हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी गति
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये नियुक्ति आदेश पूरी तरह से सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं। मेडिकल कॉलेजों में ऑप्रेशन थिएटर असिस्टैंट के पद भरे जाने से सर्जरी और अन्य तकनीकी कार्यों में तेजी आएगी, जिससे मरीजों को ऑप्रेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!