Weather Update: प्रदेश में दो दिन बारिश व बर्फबारी के आसार, ठंड में होगा इजाफा

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Oct, 2026 06:23 PM

shimla weather bad

राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 और 23 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।

शिमला (संतोष): राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 और 23 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। उसके बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 24 और 25 अक्तूबर को पहाड़ी इलाकों में मौसम करवट लेगा। 24 अक्तूबर को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के उच्च पर्वतीय तथा कुछेक हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

25 अक्तूबर को इन 4 जिलों के अलावा मंडी में भी खराब मौसम का असर देखने को मिल सकता है, जहां कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व हिमपात हो सकता है। 26 और 27 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में मौसम फिर से साफ रहने का अनुमान है। लाहौल-स्पीति का ताबो क्षेत्र 0.1 डिग्री सैल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। इसके अलावा इस साल अक्तूबर माह में अब तक सामान्य से 36 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिससे अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े में ही सर्दी का अहसास तेज हो गया है। आगामी दिनों में मौसम के इस बदलाव से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!