Kangra: धर्मशाला डिपो की इलैक्ट्रिक बसों ने 71 दिन में कमाए 35.76 लाख रुपए

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Oct, 2026 07:43 PM

dharamshala electric buses  35 lakh

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो में शुरू की गई पांच इलैक्ट्रिक बसें कमाई के साथ डीजल खर्च बचाने में भी अहम साबित हो रही हैं।

धर्मशाला (प्रियंका): हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो में शुरू की गई पांच इलैक्ट्रिक बसें कमाई के साथ डीजल खर्च बचाने में भी अहम साबित हो रही हैं। इन बसों ने 71 दिनों में 76,058 किलोमीटर का सफर तय कर 35,76,080 रुपए की आय अर्जित की है। वहीं, इन बसों के संचालन से करीब 13 लाख रुपए का डीजल खर्च बचा है, जो इसी दूरी को पहले की तरह डीजल बसों से तय करने पर खर्च होता। कांगड़ा-चंबा के डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि इलैक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को परिवहन सुविधा मिलने के साथ निगम के खर्च में भी बचत हो रही है। इन बसों से प्रति किलोमीटर करीब 100 रुपए की आय प्राप्त हो रही है।

डीजल बसों की तुलना में इलैक्ट्रिक बसों का संचालन किफायती साबित हो रहा है, जिससे निगम को आर्थिक लाभ मिल रहा है। पांचों बसों में एक बस कमाई के मामले में सबसे आगे रही। इस बस ने 17,191 किलोमीटर का सफर तय कर 9,02,876 रुपए की आय अर्जित की। इसकी प्रति किलोमीटर आय 52.52 रुपए रही। दूसरी बस ने 16,312 किलोमीटर चलकर 7,84,171 रुपए कमाए। वहीं, बाकी तीन बसों ने 13,939 से 14,373 किलोमीटर तक का सफर तय कर छह लाख रुपए से अधिक की आय अर्जित की। इलैक्ट्रिक बसों के संचालन से एक ओर निगम को आय हो रही है, वहीं दूसरी ओर डीजल पर होने वाले खर्च में भी बचत हो रही है। इससे सार्वजनिक परिवहन को किफायती बनाने की दिशा में मदद मिल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!