Kangra: ज्वालामुखी में दुकान में आग लगाने का आरोप, 8.50 लाख का नुक्सान

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Oct, 2026 09:57 PM

jwalamukhi shop fire damage

ज्वालामुखी क्षेत्र के हटली, गुम्मर में एक दुकान में कथित तौर पर आग लगाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्त्ता ने दो नामजद व्यक्तियों और उनके परिवार के छह अन्य सदस्यों पर जानबूझकर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है।

ज्वालामुखी (नितेश): ज्वालामुखी क्षेत्र के हटली, गुम्मर में एक दुकान में कथित तौर पर आग लगाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्त्ता ने दो नामजद व्यक्तियों और उनके परिवार के छह अन्य सदस्यों पर जानबूझकर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना में करीब 8.50 लाख रुपए का नुक्सान होने की शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्त्ता राजेश वर्मा निवासी हटली, गुम्मर ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर को उनकी दुकान में कथित तौर पर आग लगाई गई, जिससे दुकान में रखा सामान प्रभावित हुआ।

उन्होंने अश्मित कुमार सहित परिवार के छह अन्य सदस्यों को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस थाना ज्वालामुखी में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। एसपी देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस आग लगने के कारणों, आरोपियों की कथित भूमिका और नुक्सान से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!