Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार, दो दिन हो सकती है बारिश व बर्फबारी

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Oct, 2026 08:57 PM

shimla weather bad

राज्य में 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है, लेकिन आगामी दिनों में मौसम करवट लेने वाला है।

शिमला (संतोष): राज्य में 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है, लेकिन आगामी दिनों में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 अक्तूबर से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 24 और 25 अक्तूबर को राज्य के उच्च व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं।

राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहुल-स्पीति के ताबो में 0.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मैदानी क्षेत्र ऊना में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सैल्सियस की हल्की बढ़ौतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद अगले 2-3 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सैल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी आने वाले दिनों में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।

अक्तूबर महीने की शुरूआत से लेकर 22 अक्तूबर तक के आंकड़ों के अनुसार इस बार राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। कुल उपमंडल वर्षा औसत सामान्य से 31 प्रतिशत अधिक रही है। जिलावार आंकड़ों के अनुसार कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है, जिसमें कांगड़ा में 137, बिलासपुर में 83, सोलन में 58 और हमीरपुर में 56 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इसके विपरीत कुछ जिलों में सामान्य से कम बारिश भी देखने को मिली है, जिसमें सिरमौर में 42 और किन्नौर में 32 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!