Kangra: कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को चौथी बार मिला कार्यवाहक कुलपति, IAS आरडी नजीम संभालेंगे जिम्मेदारी

Edited By Vijay, Updated: 31 May, 2026 09:02 PM

agricultural university palampur gets acting vice chancellor for the fourth time

हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में लगातार चौथी बार कार्यवाहक कुलपति की नियुक्ति की गई है। इस बार राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम (आईएएस) को कार्यवाहक कुलपति का दायित्व सौंपा गया है।

पालमपुर (भृगु): हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में लगातार चौथी बार कार्यवाहक कुलपति की नियुक्ति की गई है। इस बार राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम (आईएएस) को कार्यवाहक कुलपति का दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कविंद्र गुप्ता द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आरडी नजीम 1 जून, 2026 से कुलपति का कार्यभार संभालेंगे। वह अपने मौजूदा प्रशासनिक दायित्वों के साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाएंगे। उनकी नियुक्ति नियमित कुलपति की नियुक्ति अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। यह नियुक्ति वर्तमान कार्यवाहक कुलपति डॉ. अशोक कुमार पांडा के सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है। डॉ. पांडा 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले प्रो. के. चौधरी के 21 अगस्त 2023 को सेवानिवृत्त होने के बाद विश्वविद्यालय को अब तक नियमित कुलपति नहीं मिल पाया है। 

पिछले करीब तीन वर्षों में विश्वविद्यालय में चार कार्यवाहक कुलपति (डॉ. दिनेश कुमार वत्स, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अशोक कुमार पांडा और अब आरडी नजीम) नियुक्त किए जा चुके हैं। लगातार कार्यवाहक नियुक्तियों को विश्वविद्यालय में स्थायी नेतृत्व के अभाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बीच विश्वविद्यालय के 14वें नियमित कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है। कुलपति पद के लिए 26 मार्च 2026 तक आवेदन मांगे गए थे और सूत्रों के अनुसार करीब 50 आवेदन प्राप्त हुए थे। माना जा रहा है कि चयन प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकती है। लगातार चौथी कार्यवाहक नियुक्ति के बाद अब शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की निगाहें नियमित कुलपति की नियुक्ति पर टिकी हैं, जिससे विश्वविद्यालय को स्थायी नेतृत्व मिल सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!