कांगड़ा में सनसनी! खड्ड किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Jul, 2026 12:27 PM

sensation in kangra unidentified man s body found by the ravine

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब गुरुवार को खड्ड के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के जयसिंहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत कर्णघट के हरोटी खड्ड का है। बताया जा रहा है...

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब गुरुवार को खड्ड के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के जयसिंहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत कर्णघट के हरोटी खड्ड का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह स्थानीय निवासी तुलसीराम अपनी पशुओं को चराने के लिए हरोटी खड्ड की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खड्ड के किनारे पड़े शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। समीपवर्ती सभी पुलिस थानों को तुरंत सूचित कर दिया गया है और शव का विवरण सांझा किया गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!