भयानक सड़क हादसा, ड्यूटी से लौटते वक्त खाई में गिरी पटवारी की कार...मौत; परिवार में पसरा मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Aug, 2026 02:33 PM

patwari dies in road accident in kangra

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के परागपुर क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। यहां गरली में कार्यरत राजस्व विभाग के पटवारी प्रदीप कुमार की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रदीप कुमार, जो सोमवार से लापता थे, का शव मंगलवार को...

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के परागपुर क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। यहां गरली में कार्यरत राजस्व विभाग के पटवारी प्रदीप कुमार की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रदीप कुमार, जो सोमवार से लापता थे, का शव मंगलवार को 15 से 20 फुट गहरी खाई में गिरी उनकी कार के अंदर मिला।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सेहरी गांव निवासी प्रदीप कुमार, पुत्र बलदेव सिंह के रूप में हुई है। वह गरली में राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वे अपने घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और रातभर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। वहीं, मंगलवार सुबह मुहीं-गरली लिंक रोड पर उनकी कार खाई में गिरी हुई मिली।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं, पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन की जांच की, जिसमें प्रदीप कुमार मृत पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!