Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Aug, 2026 06:07 PM

Kangra News : हिमाचल प्रदेश में बेसहारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है, जहां पर सांड के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
Kangra News : हिमाचल प्रदेश में बेसहारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है, जहां पर सांड के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिला के उपमंडल मुख्यालय फतेहपुर का है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय दीप राज के रूप में हुई है, जो फतेहपुर के ही निवासी थे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दीप राज अपने घर के बाहर से गुजर रहे थे, तभी अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड के सींग सीधे उनके पेट में जा लगे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि दीप राज दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है और स्थानीय लोगों में बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या को लेकर गहरा आक्रोश है।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें