Kangra News: पुलिस ने नाके पर रुकवाई जीप...डैशबोर्ड में मिला चिट्टा, शाहपुर के 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 05 Aug, 2026 05:04 PM

heroin recovered from jeep 2 youth arrested

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पुराना कांगड़ा इलाके में कार्रवाई करते हुए एक जीप से 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

कांगड़ा (कालड़ा): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पुराना कांगड़ा इलाके में कार्रवाई करते हुए एक जीप से 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कांगड़ा थाना प्रभारी आदर्श बरयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर एक विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुराना कांगड़ा स्थित हनुमान घाट के पास कड़ी नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस हर आने-जाने वाले वाहन की चैकिंग कर रही थी। इसी बीच देहरा की तरफ से आ रही एक जीप को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसके डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखा गया 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने मौके पर ही वाहन में सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वाहन चालक अशोक कुमार (27) निवासी गांव रजोल (तहसील शाहपुर) और वाहन के मालिक शुभम डोगरा (30) निवासी गांव लदवाड़ा (तहसील शाहपुर) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कांगड़ा में एनडीपीएसअधिनियम की धारा 21, 25, 29, 61 और 85 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की गहनता से छानबीन कर रही है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से खरीद कर लाए थे और आगे इसे किसे सप्लाई किया जाना था। इसके अलावा तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को भी खंगाला जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!