Edited By Kuldeep, Updated: 05 Aug, 2026 01:22 PM

जगह-जगह पर चोरों की दहशत के चलते कांगड़ा निकटवर्ती गांव में देर रात को एक बाहरी व्यक्ति को नशे की हालत में स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।
कांगड़ा (कालड़ा): जगह-जगह पर चोरों की दहशत के चलते कांगड़ा निकटवर्ती गांव में देर रात को एक बाहरी व्यक्ति को नशे की हालत में स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। चोरों के गांव में होने की हवा पूरे गांव में तेजी से फैल गई तथा एक दूसरे की फोन की घंटी खड़कने लगी कि गांव में कुछ चोर गांव में आए हैं। पूरे गांव में अफवाह तेजी से फैल गई की एक चोर पकड़ा गया बाकी भागने में सफल हो गए। पकड़ा गया व्यक्ति जो बिहार का मूल रूप से रहने वाला है तथा एक ठेकेदार के पास काम करता है डर के मारे चुपचाप बैठ गया। लोग उसे पूछताछ करने लगे लेकिन वह इतना घबराया हुआ था कि कुछ बोल नहीं पा रहा था। उसे डर था कि लोग कहीं उसे मारने न लगे। चुपचाप, घबराया हुआ यह व्यक्ति कुछ भी नहीं बोल पा रहा था।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने के बाद उसने हिम्मत जताकर बताया कि मैं एक स्थानीय ठेकेदार के पास काम करता हूं। उसने बताया कि दूसरे प्रदेश का होने के कारण गलती से मैं भटककर इस गांव में आ गया है। जिस पर पुलिस ने ठेकेदार को सूचित किया गया तो उसने आकर बताया कि यह बिहार का रहने वाला यहां मेहनत मजदूरी करता है तथा मेरे पास काम कर रहा है। इसके बाद ठेकेदार अपने व्यक्ति को साथ लेकर चला गया। यह हाई प्रोफाइल ड्रामा रात को 2:00 बजे तक चलता रहा।