Edited By Kuldeep, Updated: 04 Aug, 2026 04:38 PM

कांगड़ा थाना पुलिस ने चैक बाउंस मामले में लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा थाना पुलिस ने चैक बाउंस मामले में लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अनुसार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) कांगड़ा की अदालत से धारा 138 के तहत जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) प्राप्त होने के बाद थाना कांगड़ा की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 37 वर्षीय आरोपी पंकज कुमार निवासी कांगड़ा को पुराना कांगड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।