Kangra News: धीरा और पालमपुर में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के 87 पद, 12वीं पास करें आवेदन

Edited By Vijay, Updated: 25 Jul, 2026 08:08 PM

87 posts of anganwadi workers and helpers will be filled

बाल विकास परियोजना सुलह (भेडू महादेव) के अंतर्गत आने वाले उप-मंडल धीरा और पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पद भरे जाने प्रस्तावित हैं।

परौर (ब्यूरो): बाल विकास परियोजना सुलह (भेडू महादेव) के अंतर्गत आने वाले उप-मंडल धीरा और पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कंचन राणा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए योग्य महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया सीधे साक्षात्कार (इंटरव्यू) के माध्यम से पूरी की जाएगी।

सीडीपीओ कंचन राणा ने बताया कि उपमंडल धीरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 11 और सहायिकाओं के 28 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार सादे कागज पर अपने आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न कर 18 अगस्त 2026 तक जमा करवा सकती हैं। धीरा उपमंडल के आवेदकों के लिए साक्षात्कार 21 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय धीरा में आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, अधिकारी ने बताया कि उपमंडल पालमपुर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 16 और सहायिकाओं के 32 रिक्त पदों को साक्षात्कार के माध्यम से भरा जाना है। पालमपुर उपमंडल के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, पालमपुर के आवेदकों के लिए साक्षात्कार 22 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे उपमंडल अधिकारी कार्यालय पालमपुर में आयोजित किए जाएंगे।

इन पदों पर आवेदन करने वाली उम्मीदवारों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और नियम भी स्पष्ट किए गए हैं। सीडीपीओ ने बताया कि आवेदक महिला का न्यूनतम जमा दो (12वीं) पास होना अनिवार्य है और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवार के परिवार की कुल वार्षिक आय 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आवेदन करने वाली उम्मीदवार संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र (फीडर एरिया) की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!