Hamirpur: सोलर पावर प्लांट में कर्मचारी के साथ हुआ ये भयानक हादसा, गंभीर हालत में PGI रैफर

Edited By Vijay, Updated: 24 Sep, 2026 07:16 PM

accident happened with employee at solar power plant

हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आते कस्बा जाहू में एक हादसा पेश आया है। यहां एक सोलर पावर प्लांट में ड्यूटी के दौरान एक 30 वर्षीय कर्मचारी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया है।

भोरंज (रवि): हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आते कस्बा जाहू में एक हादसा पेश आया है। यहां एक सोलर पावर प्लांट में ड्यूटी के दौरान एक 30 वर्षीय कर्मचारी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया है। युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते उसे एम्स बिलासपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए गए बयान में घायल के सहकर्मी शशि कुमार ने बताया कि वह और रविन्द्र कुमार पुत्र राज कुमार निवासी गांव नैली व डाकघर मुंडखर जाहू स्थित सोलर पावर प्लांट में एक साथ काम करते हैं। ड्यूटी के दौरान अचानक रविन्द्र कुमार बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद सहकर्मियों की मदद से घायल रविन्द्र कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भोरंज लाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर और नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत एम्स अस्पताल बिलासपुर रैफर कर दिया। हालांकि, एम्स में भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया है।

इस घटना के संदर्भ में पुलिस चौकी जाहू के इंचार्ज अजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिल गई है और मामले में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!