Edited By Kuldeep, Updated: 13 Sep, 2026 05:17 PM

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को करीब भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दियोटसिद्ध (रजत): बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को करीब भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की भारी आमद के चलते पूरी बाबा जी की नगरी दिनभर श्रद्धालुओं से भरी नजर आई। वहीं रविवार की छुट्टी होने के कारण सुबह से ही दियोटसिद्ध पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया था। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बालक नाथ जी के दरबार पहुंचे। श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर शांतिपूर्वक बाबा जी के दर्शन किए और मंदिर में शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
वहीं बाबा जी के जयकारों से पूरा दियोटसिद्ध भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर के साथ-साथ मुख्य बाजार व आसपास के क्षेत्रों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के इंचार्ज हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह संभाले रखा। पुलिस जवानों ने मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले स्थानों पर निगरानी बनाए रखी।