टुटू में लाखों के आभूषण चोरी मामले में ठियोग से 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 03 Dec, 2022 07:45 PM

2 accused arrested from theog in theft case

शिमला जिले के उपनगर टुटू में एक घर से लाखों के आभूषण चोरी मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को ठियोग में पकड़ा है। आरोपियों की पहचान बलवीर उर्फ छेलू व पवन कुमार निवासी ठियोग के तौर पर हुई है।

शिमला (जस्टा): शिमला जिले के उपनगर टुटू में एक घर से लाखों के आभूषण चोरी मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को ठियोग में पकड़ा है। आरोपियों की पहचान बलवीर उर्फ छेलू व पवन कुमार निवासी ठियोग के तौर पर हुई है। इन्होंने बीते 19 नवम्बर को टुटू में एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस थाना बालुगंज में धर्मपाल नामक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके घर से लाखों रुपए के आभूषण चोरी हो गए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों का पता लगाया और जाल बिछाकर ठियोग से दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से गंभीरता से पूछताछ कर रही है, जिनसे अन्य आरोपियों का भी पता चल सकता है। वहीं पुलिस ने आरोपियों से कुछ आभूषण बरामद कर लिए हैं और कुछ आभूषणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की मामले को लेकर जांच जारी है। मामले की पुष्टि एसपी शिमला मोनिका भुटुंगरू ने की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!