Shimla: 2 अक्तूबर को ठियोग में होगी पैंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक, सरकार के खिलाफ निकालेंगे रैली

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Sep, 2026 06:17 PM

shimla pensioners meeting

हिमाचल प्रदेश पैंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति जिला शिमला की बैठक 2 अक्तूबर को ठियोग में आयोजित की जाएगी।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश पैंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति जिला शिमला की बैठक 2 अक्तूबर को ठियोग में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला शिमला के संयोजक मोहन ठाकुर करेंगे, जबकि पैंशनर्ज वैल्फेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भाग चंद चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समिति संयोजक मोहन ठाकुर और कार्यालय सचिव लायक राम शर्मा ने कहा कि 2 अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को पूरे प्रदेश में पैंशनर्ज संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे। इसके तहत सरकार की पैंशनर्ज विरोधी नीतियों को खंड, पंचायत और गांव-गांव स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा। पैंशनर्ज नेताओं ने राज्य सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया है।

बयान में कहा कि बीते 13 मई को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने संयुक्त संघर्ष समिति के चेयरमैन सुरेश ठाकुर और 18 संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पैंशनर्ज की 40 प्रतिशत लीव इनकैशमैंट, ग्रैच्युटी और कम्यूटेशन की बकाया राशि 31 जुलाई से पहले जारी कर दी जाएगी। हालांकि यह वायदा आज तक पूरा नहीं हुआ, जिससे पैंशनर्ज में गहरा आक्रोश है। कहा गया है कि जब तक पैंशनर्ज की तमाम देनदारियों का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान जारी रहेगा। पदाधिकारियों के अनुसार ठियोग में आयोजित होने वाली बैठक के तुरंत बाद सरकार के खिलाफ रैली भी निकाली जाएगी।

बैठक का प्रमुख एजैंडा
ठियोग में आयोजित होने वाली बैठक में ब्लॉक एवं जिला स्तर पर सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी। इसी तरह सम्मान समारोह के साथ ही सभी 12 ब्लॉकों और 2 सिटी यूनिटों के अध्यक्षों व महामंत्रियों से फीडबैक और भावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। नए खंडों व जोन के गठन तथा टैलीफोन डायरैक्टरी के आबंटन पर चर्चा की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!