Kullu: चोरों ने घर में लगाई सेंध, मंगलसूत्र और सोने की चेन सहित ₹15 लाख के आभूषणों पर किया हाथ साफ

Edited By Vijay, Updated: 18 Sep, 2026 05:39 PM

jewelry worth 15 lakh stolen

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला उपमंडल निरमंड से सामने आया है, जहां शातिर चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लगभग 15 लाख रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

कुल्लू/निरमंड (शम्भू): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला उपमंडल निरमंड से सामने आया है, जहां शातिर चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लगभग 15 लाख रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वारदात थाना निरमंड के अंतर्गत आने वाले गांव धागांव , डाकघर शारवी व उपतहसील निथर में हुई। स्थानीय निवासी चेत राम उर्फ मोहर सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके नए मकान को निशाना बनाते हुए इस बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने बड़ी ही चालाकी से घर में प्रवेश किया और कीमती गहने लेकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता चेत राम के अनुसार चोरों ने घर से एक सोने का मंगलसूत्र, 2 सोने की चेन, 3 सोने की अंगूठियां और 2 सोने के चक (पारंपरिक सिर का आभूषण) शामिल हैं। 

वहीं निरमंड पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है, ताकि शातिरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!