Bilaspur: पेशी के दौरान कोर्ट से भागा चिट्टे का आरोपी; बस स्टैंड पर दबोचा, 2 पुलिसकर्मी सस्पैंड

Edited By Vijay, Updated: 24 Sep, 2026 12:34 PM

2 police personnel suspended

जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा चूक और एक विचाराधीन आरोपी के भागने के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ड्यूटी में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बिलासपुर: जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा चूक और एक विचाराधीन आरोपी के भागने के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ड्यूटी में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही, फरार हुए आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी से दोबारा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते मंगलवार की है। स्वारघाट पुलिस चिट्टे की तस्करी के मामले में संलिप्त एक आरोपी को जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आई थी। पेशी की प्रक्रिया के दौरान ही आरोपी ने सुरक्षा में हुई चूक का फायदा उठाया और न्यायालय परिसर की पहली मंजिल से छलांग लगाकर फरार हो गया। आरोपी के भागते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत सर्च ऑप्रेशन शुरू किया गया। पुलिस टीमों ने तत्परता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी की और कड़ी मशक्कत के बाद फरार आरोपी को कोर्ट परिसर से कुछ ही दूरी पर स्थित बस स्टैंड के समीप से दबोच लिया।

भले ही आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया हो, लेकिन पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा में हुई इस चूक को बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया कोताही पाए जाने पर संबंधित दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पैंड कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है और मामले में आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!