शिमला के शोघी और ढली में 26 ग्राम चिट्टा बरामद, कुल्लू और चौपाल के 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 29 Sep, 2026 04:54 PM

2 drug smugglers arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान सख्ती से जारी है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान सख्ती से जारी है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाइयां बालूगंज और ढली थाना क्षेत्रों में की गई हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

दिल्ली-सांगला बस में 6 ग्राम चिट्टे के साथ कुल्लू का युवक गिरफ्तार
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले मामले में शिमला स्पेशल सेल की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-05 (NH-05) पर शोघी पुलिस चौकी के समीप गश्त और नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दिल्ली से सांगला जा रही एक यात्री बस को नियमित जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान बस में सवार कुल्लू जिले के निवासी क्षितिज वर्मा (26) के पास से 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी ने नशीले पदार्थ को एक पारदर्शी पाउच में डालकर अपनी सीट के नीचे सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर बालूगंज पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

मशोबरा रोड पर वाहन चैकिंग के दौरान 20 ग्राम चिट्टा बरामद
दूसरी कार्रवाई ढली पुलिस थाना टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने मशोबरा रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर के समीप नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका गया। वाहन की गहन तलाशी लेने पर एक पॉलीथिन पैकेट से 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन सवार अनुराग माजटा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से चौपाल का रहने वाला है और वर्तमान में बलदेयां (शिमला) में रह रहा था। इस प्रकरण में भी ढली थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जल्द न्यायालय में पेश होंगे आरोपी :  एएसपी
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मेहर पंवर ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशा कहां से लाया जा रहा था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। दोनों आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!