Kangra: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, रेन शैल्टर में चिट्टे की खेप के साथ 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 17 Sep, 2026 02:09 PM

2 youth arrested with heroin

कांगड़ा और इसके आसपास के इलाकों में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए रेन शैल्टर अब नशेड़ियों और नशा तस्करों के ठिकाने बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में कांगड़ा पुलिस ने पुराना कांगड़ा रोड स्थित एक रेन शैल्टर से दो युवकों को 12.46 ग्राम चिट्टे के साथ...

कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा और इसके आसपास के इलाकों में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए रेन शैल्टर अब नशेड़ियों और नशा तस्करों के ठिकाने बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में कांगड़ा पुलिस ने पुराना कांगड़ा रोड स्थित एक रेन शैल्टर से दो युवकों को 12.46 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थाना कांगड़ा की एक पुलिस टीम पुराना कांगड़ा रोड के पास गश्त और चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेन शैल्टर में बैठे दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से कुल 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय अमित कुमार पुत्र स्व. कृष्ण कुमार निवासी गांव व डाकघर बगली, तहसील कांगड़ा और 30 वर्षीय निखिल व्यास पुत्र स्व. अजीत व्यास निवासी गांव मझाणू, डाकघर व तहसील पंचरुखी के रूप में हुई है।

पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से खरीद कर लाए थे और इसे आगे किन लोगों को सप्लाई किया जाना था, ताकि नशे के इस पूरे नैटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके। डीएसपी टांडा राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कांगड़ा पुलिस नशा तस्करों पर पूरी तरह से सतर्क और कड़ी नजर रखे हुए है।

गौरतलब है कि रेन शैल्टर में नशा तस्करों के पकड़े जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले दो-तीन सालों में पुलिस आधा दर्जन से अधिक नशा तस्करों को रेन शैल्टरों से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। इससे ठीक एक दिन पहले भी कांगड़ा पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जो पुलिस के नशा विरोधी अभियान की सक्रियता को दर्शाता है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!