कुल्लू में 2 शातिर युवतियों का कारनामा! भेड़पालक से झपटे ₹2 लाख, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 17 Sep, 2026 06:59 PM

crime in kullu

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 2 लाख रुपए नकद की झपटमारी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपी युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं छीनी गई रकम का एक बड़ा हिस्सा भी बरामद कर लिया है।

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 2 लाख रुपए नकद की झपटमारी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपी युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं छीनी गई रकम का एक बड़ा हिस्सा भी बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों ने ये राशि एक भेड़पालक से छीनी थी।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित भेड़पालक ने बताया कि वह भेड़ पालन का कार्य करता है। हाल ही में उसने डोभी जोत में अपनी 120 भेड़ों में से 15 भेड़ें नग्गर निवासी मुनी लाल को बेची थीं। इस सौदे के एवज में उसे 2 लाख रुपए नकद मिले थे, जिन्हें उसने अपनी ऊनी हाफ जैकेट की जेब में रखा हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार बीती रात करीब 9:30 बजे वह कुल्लू बस अड्डे से खोरी रोपा की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान जब वह सरकारी स्कूल खोरी रोपा के समीप पहुंचा तो दो युवतियां उसके करीब आईं। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, युवतियों ने झपटमारी करते हुए उसकी जैकेट की जेब से 2 लाख रुपए निकाले और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गईं।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मुस्तैदी दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास के तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जल्द ही दोनों आरोपी युवतियों की पहचान कर ली और उन्हें धर दबोचा। कुल्लू थाना में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार की गई युवतियों से 2 लाख रुपए की लूटी गई नकदी में से 1,03,000 रुपए बरामद कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि शेष राशि की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। आरोपी युवतियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!