Kangra: रानीताल में कार से नशा और कैश बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 24 Sep, 2026 12:46 PM

2 smugglers arrested with hashish and cash

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरैंस अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलताएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत आती पुलिस चौकी रानीताल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को चरस और हजारों रुपए की नकदी के साथ...

बनखंडी (राजीव): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरैंस अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलताएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत आती पुलिस चौकी रानीताल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को चरस और हजारों रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के वाहन को भी कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार,रानीताल पुलिस चौकी की टीम इलाके में गश्त पर थी और इसी दौरान रसूह चौक (रानीताल) पर रूटीन नाकाबंदी की गई थी। चैकिंग के दौरान लंज की तरफ से देहरा की ओर आ रही एक ऑल्टो कार को पुलिस टीम ने जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर कार सवार घबरा गए, जिसके बाद शक के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 61.440 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके अलावा आरोपियों के पास से 67,200 रुपए नकद भी बरामद किए गए, जिसे नशे के कारोबार से जुड़ी रकम होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

पुलिस ने मौके से चरस और नकदी जब्त कर कार सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान संजय कुमार और पुष्पिंदर ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गांव व डाकघर घयोरी, तहसील देहरा व जिला कांगड़ा के निवासी हैं।

पुलिस थाना हरिपुर में दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20, 29-61-85 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक देहरा संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने चरस और कैश को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे यह खेप कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस नशे के इस नैटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुट गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!