नालागढ़ में 6.71 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा पंजाब का युवक

Edited By Vijay, Updated: 18 Sep, 2021 04:46 PM

youth arrested with heroin in nalagarh

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। आज की युवा पीढ़ी चिट्टा, अफीम, भुक्की जैसे नशे की गिरफ्त में आ चुकी है। आए दिन नशे के मामलों में नवयुवक पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में नालागढ़ के नंगल पैट्रोल पंप के पास...

नालागढ़ (आदित्य): बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। आज की युवा पीढ़ी चिट्टा, अफीम, भुक्की जैसे नशे की गिरफ्त में आ चुकी है। आए दिन नशे के मामलों में नवयुवक पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में नालागढ़ के नंगल पैट्रोल पंप के पास जिला पुलिस कि एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक (HP 12J-2611) सवार एक युवक को 6.71 ग्राम चिट्टा के साथ दबोचा है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी के रूप में हुई है। आरोपी युवक पंजाब के जिला लुधियाना की तहसली समराला के गांव बहलौलपुर का रहने वाला है और उसकी उम्र 21 वर्ष है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। एएसपी नरेन्द्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!