Kangra: बुजुर्ग महिला से चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार, दो युवकों से 5 ग्राम चिट्टा बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Oct, 2026 09:38 PM

bhawarna chitta accused arrested

परौर में तीन दिन पहले बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनकर फरार हुए आरोपी को भवारना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राहुल को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भवारना (अतुल): परौर में तीन दिन पहले बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनकर फरार हुए आरोपी को भवारना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राहुल को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने एक साथी के साथ परौर आया था और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। वहीं, पुलिस थाना भवारना की टीम ने नियमित गश्त के दौरान परौर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो युवकों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए रोका। पुलिस के अनुसार दोनों युवक घबरा गए और मौके से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया।

इसी दौरान दोनों युवकों ने सड़क किनारे एक पैकेट फैंक दिया। तलाशी लेने पर पैकेट से करीब 5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों की पहचान अरुणवीर और दीपक के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने चेन छीनने और नशीले पदार्थ की बरामदगी से जुड़े दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!