sirmour: 30.40 ग्राम चिट्टे की खेप और 47,800 रुपए के साथ महिला समेत 5 गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Oct, 2026 07:35 PM

kala amb chitta accused arrested

सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कालाअम्ब थाना क्षेत्र में एक महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कालाअम्ब (आशु): सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कालाअम्ब थाना क्षेत्र में एक महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चिट्टे (हैरोइन) की खेप और नकदी भी बरामद की है। यह कार्रवाई डिटैक्शन सैल नाहन की टीम ने अमल में लाई है। पुलिस के अनुसार जब टीम कालाअम्ब-त्रिलोकपुर मुख्य सड़क पर खैरी पुल के पास मौजूद थी तो उसे गुप्त सूचना मिली कि 5 लोग हरियाणा नंबर की एक गाड़ी में सवार हैं और हरियाणा से मादक पदार्थ लाकर कालाअम्ब, त्रिलोकपुर और आसपास के क्षेत्रों में बेचने का धंधा करते हैं।

सूचना के अनुसार, आरोपी आसपास के क्षेत्र में चिट्टा बेचने की फिराक में भी थे। इस पर टीम तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी में बैठे लोगों की तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से कुल 30.40 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) और 47,800 रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार उर्फ विक्की पुत्र भीम सिंह निवासी गांव, डाकघर व तहसील भुना, जिला फतेहाबाद (हरियाणा), राकेश मिश्रा पुत्र हर्षित मिश्रा निवासी मकान नंबर 243, शिव कॉलोनी, कालाअम्ब, डाकघर हमीदपुर, तहसील नारायणगढ़, जिला अम्बाला (हरियाणा), विक्की सैनी पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी मकान नंबर 238, पूनम नर्सिंग होम के नजदीक, नारायणगढ़ रोड, कालाअम्ब, जिला अम्बाला (हरियाणा), निखिल पुत्र अशोक कुमार निवासी मकान नंबर 421/11, वाल्मीकि बस्ती, नाहन, जिला सिरमौर और शिवम पत्नी वासु कुमार निवासी मकान नंबर 253, वाल्मीकि बस्ती, नाहन के रूप में हुई है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कालाअम्ब में केस दर्ज किया है और मामले में आगामी जांच जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!