Bilaspur: चिट्टे के साथ पंजाब के 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Oct, 2026 04:46 PM

bilaspur chitta smuggler arrested

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटैक्शन टीम ने घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत एचआरटीसी बस में सवार 2 युवकों को 37 ग्राम चिट्टे के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर (बंशीधर): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटैक्शन टीम ने घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत एचआरटीसी बस में सवार 2 युवकों को 37 ग्राम चिट्टे के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने बलोह-मल्यावर लिंक रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आवागमन करने वाले वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा था।

इसी बीच वहां से गुजर रही एचआरटीसी बस को जांच के लिए रोका गया। बस का निरीक्षण करने के दौरान दो यात्रियों की संदिग्ध गतिविधियों पर टीम ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान परमप्रीत सिंह निवासी बडाली आला सिंह, तहसील बस्सी पठाना, जिला फतेहगढ़ साहिब-पंजाब तथा मुंशी राम निवासी गांव नालस खुर्द, डाकघर कोटला, तहसील राजपुरा, जिला पटियाला- पंजाब के रूप में हुई है।

एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसे लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा है कि मामले की आगामी जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!