Edited By Vijay, Updated: 06 Oct, 2026 11:32 AM

पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत डिटैक्शन सैल नाहन की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टा और एक हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।
नाहन (आशु): पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत डिटैक्शन सैल नाहन की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टा और एक हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में ददाहू निवासी रोहित परमार और निकुंज कुमार उर्फ भानु को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार टीम चबाहां के पास गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दोनों आरोपी कथित तौर पर ददाहू व आसपास के क्षेत्र में मादक पदार्थ चिट्टा/हैरोइन बेचने का काम करते हैं और एक गाड़ी में कालाअम्ब की ओर से ददाहू जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 19.44 ग्राम चिट्टा और एक हजार रुपए नकद बरामद किए गए। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें